परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार में मकान में 12 से अधिक सांप दिखाई देने से गांव में हड़कंप मच गया है। आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार निवासी सोनू कसौधन पुत्र जुग्गी लाल कसौधन का एक नया मकान बना है जिसका फर्श कच्चा है। अभी उस मकान में कोई रहता नहीं है। मकान बनने के बाद उसमें घर वालों ने ताला लगा दिया था। बुधवार को कुछ सामान निकालने के लिए जब परिजन घर का दरवाजा खोले तो करीब आधा दर्जन जहरीले सांप कमरे में घूम रहे थे। सोनू ने बताया कि कमरे में एक होल है। लोगों को देखकर सारे सांप उसी में घुस गए हैं। वन विभाग को सूचना दिया है, लेकिन वन विभाग जहरीले सांप नहीं पकड़ते हैं। उत्तरी चौक रेंज घोडहवा बीट के फारेस्टर जितेन्द्र कुमार गोड का कहना है कि एक घर में जहरीले सांप निकलने की सूचना मिली है। संवाद