फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तेली बिरादरी के लोगों की ज्यादा हो रहीं हत्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की मासिक बैठक रविवार को मऊपाकड़ स्थित जिला कार्यालय में आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष रामसेवक साहू ने कहा कि वर्तमान में बिहार व उत्तर प्रदेश में तेली बिरादरी के लोगों की हत्याएं ज्यादा हो रही हैं। हम झगड़ा-फसाद से दूर रहते हैं, मुंह पर सच बोलते हैं और बिना मांगे अपना शत-प्रतिशत वोट किसी एक पार्टी को दे देते हैं। इस वजह से राजनीतिक दल हमें गंभीरता से नहीं लेते। जिला संयोजक लालजी गुप्ता ने कहा कि समाज के लोग अपने अलावा दूसरों का भला नहीं सोचते और आगे बढ़ने वालों का पैर खींचते हैं। जिला कोषाध्यक्ष ने सदस्यों से नियमित बैठक में भाग लेने और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। निचलौल ब्लॉक अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता ने समाज के लोगों से जागरूक रहने और किसी के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर मुकाबला करने का आह्वान किया। इस दौरान गोरख गुप्ता, बेचन गुप्ता, रामसवारे गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता , राजेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें