निचलौल। थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बार्डर से सटे गांव बहुआर कला गांव में मंगलवार को एक बंदर से दो महिलाओं को हमला कर घायल कर दिया। घायल महिलाओं की हालत बिगड़ते देख परिजनों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। दोनों घायलों की हालत में काफी सुधार है।जानकारी के मुताबिक, बहुआर कला निवासी सुशील की पत्नी रेशमा (45) और ननद अनीता (35) निवासी बलहीखोर के साथ घर के बाहर खड़ी थी।