फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: थानावार क्लस्टर मोबाइल से प्रत्येक हलचल पर निगरानी

Mon, 25 Mar 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की निगरानी तेज रहेगी, कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में होली 26 मार्च को मनाई जाएगी। इसे देखते हुए सरहद से लेकर शहर तक सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। जुलूसों पर विशेष निगरानी रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की निगरानी तेज रहेगी। कंट्रोल रूम को सक्रिय कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, जिले में होली के अवसर पर निकलने वाले जुलूसों पर निगरानी रहेगी। परतावल, श्यामदेउरवा, सिसवा, चौक बाजार, निचलौल, पनियरा के अलावा सीमावर्ती इलाकों में पुलिस विशेष रूप से पेट्रोलिंग करेगी। बृजमनगंज क्षेत्र में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। क्लस्टर मोबाइल टीम में संबंधित थाने में फोर्स की उपलब्धता के आधार पर कर्मी शामिल रहेंगे। कहीं भी कोई घटना होने पर टीम त्वरित पहुंचेगी। प्रमुख स्थानों पर पुलिस तैनात रहेगी। सीसीटीवी कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में प्रमुख स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे को कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। क्षेत्राधिकारी के अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण करते रहेंगे। दो प्लाटून पीएसी भी सुरक्षा में तैनात रहेगी। क्यूआरटी को भी सुरक्षा में लगाया गया है। जिले की 84 किमी खुली पर भी सुरक्षा कर्मियों की विशेष नजर रहेगी। सीमावर्ती क्षेत्र में झुलनीपुर, लक्ष्मीपुर, ठूठीबारी, बरगदवा, परसामलिक, भगवानपुर समेत अन्य क्षेत्र में निगरानी सख्त कर दी गई है।

जिले में 60 बैरियरों पर हो रही जांच
जिले में जांच के लिए 60 बैरियर बने हैं। पुलिस कर्मी यहां जांच में जुटे हैं। बैरियर से होकर गुजरने वाले लोगों की संदेश होने पर जांच की जा रही है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सर्तकता बरत रही है।
-
प्रमुख चौराहों पर गश्त रहीं पुलिस
जिले की पुलिस सभी प्रमुख स्थानों पर गश्त रही है। खासकर शहरी क्षेत्र में चौराहों पर पुलिस शाम को गश्त रही है। निचलौल, फरेंदा, महराजगंज शहर के अलावा अन्य क्षेत्रों में गश्त की जा रही है।

कल मनाई जाएगी होगी
मां पीतांबरा जनकल्याण ज्योतिष केंद्र के ज्योतिषी आचार्य दिवाकर मणि त्रिपाठी ने बताया कि 25 मार्च को काशी में होली मनाई जाएगी, इसके बाद 26 मार्च को संपूर्ण भारत में होली मनाई जाएगी।
-
जिले में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष निगरानी की जा रही है। शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। हुडदंग करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

-सोमेंद्र मीणा, पुलिस अधीक्षक
-
सभी नगर पालिका क्षेत्र में पानी की आपूर्ति जारी रखने के लिए ईओ व बिजली के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। होली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई है।
-डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें