कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम धरैची के टोला सेमरहनी निवासी मो. इब्राहिम पर नौकरी के नाम पर पैसा लेने के मामले पुलिस ने केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, परसामालिक थाना क्षेत्र के शिवपुरी निवासी मो. इब्राहिम ने कोल्हुई थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि सेमरहनी निवासी मो. शरीफ दो वर्ष पूर्व नौकरी लगवाने के नाम पर उससे 3.40 लाख रुपये लिया था। काफी इंतजार के बाद जब नौकरी नही मिली तो पैसे वापस मांगे।
वापस करने के आश्वासन देने के बाद भी पैसा वापस नहीं किया जा रहा था। शुक्रवार को जब पुनः पैसा मांगने उसके घर पहुंचा तो आरोपित के साथ-साथ उसके घर के लोग भी गाली-गलौज करने लगे। मामला थाने तक पहुंचा तो पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष कोल्हुई दिनेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद