फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अभिभावकों के खाते में नहीं गई धन, ड्रेस खरीदने का इंतजार

Thu, 18 Jul 2024 04:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के ड्रेस, जूता-मोजा खरीदने के लिए करीब एक लाख अभिभावकों के खाते में खाते में रकम नहीं पहुंची है। अभिभावक ड्रेस नहीं खरीद पा रहे हैं। सामान्य पकड़े में ही बच्चे स्कूल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग बच्चों के अभिभावकों के खाते में समय से रकम भेजने का वादा कर रहा था। केवल एक लाख अभिभावकों के खाते में 1200-1200 रुपये ड्रेस के लिए भेजे गए हैं। शेष अभिभावकों को रकम का इंतजार है।
जनपद में कक्षा एक से आठ तक के लगभग दो लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। स्कूल खुले 15 दिन का समय बीत गया, लेकिन अभी भी अधिकांश परिषदीय स्कूलों के बच्चे ड्रेस में नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय और अशासकीय सहायता प्राप्त प्राथमिक और जूनियर व विद्यालयों में पढ़ने वाले एक से आठ तक के बच्चों को मुफ्त दो ड्रेस, जूता-मोजा खरीदने के लिए डीबीटी के माध्यम से धन उपलब्ध कराया जाता है, जिससे की कमीशनखोरी पर लगाम लग सके।

अभिभावकों के खाते में विद्यार्थियों के ड्रेस, जूता-मोजा खरीदने के लिए धनराशि भेजी जा रही है। अब तक एक लाख बच्चों के अभिभावकों के खाते में धनराशि भेजी जा चुकी है। जिन अभिभावकों के खाते में धनराशि पहुंच गई है, वह बच्चों का ड्रेस, जूता, मोजा जरूर खरीद लें।
विज्ञापन

-श्रवण कुमार गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें