महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने घर में घुसकर एक युवती के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने युवती के तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती शनिवार की सुबह भैंस को चारा डाल रही थी। युवती के माता-पिता तीर्थ यात्रा करने गए हैं। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही एक समुदाय का युवक घर में घुसकर युवती का हाथ पकड़कर खींचने लगा। उसने गलत तरीके से स्पर्श करते हुए युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने के बावजूद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। युवती आरोपी के चंगुल से छूटकर भागने की कोशिश की तो वह उसे मारने-पीटने लगा।
चौकी प्रभारी सिसवा मुंशी अखिलेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 333, 74, 115(2), 351(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। युवक का चालान किया गया है। सोमवार को युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।