फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महिला से छेड़छाड़, दुष्कर्म का प्रयास

Tue, 02 Jan 2024 07:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। चौक थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ तथा दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस को दिए तहरीर में पीड़िता ने बताया कि 31 दिसंबर की शाम करीब सात बजे गांव में एक व्यक्ति के घर दूध लेने गई थी। वापस आते समय कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक उसे अकेले देखकर छेड़छाड़ करने लगा। मना करने पर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब महिला ने शोर मचाया तो मौके पर उसके पति पहुंच गए। आरोप है कि पीड़िता के पति की उसने पिटाई कर दी। महिला ने बताया कि किसी तरह वह और उसके पति ने भागकर जान बचाई। कुछ देर बाद गांव के ही आधा दर्जन लोग उसके घर पर चढ़ आए और पति पत्नी को मारने-पीटने लगे। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें