फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संस्कार के साथ मजबूत हो रही आधुनिक शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (वि.)। गुरुकुल ग्लोबल, बेलवा टीकर स्कूल में गणतंत्र दिवस पर भव्यता पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रस्तुत कर बच्चों ने अपनी प्रतिभा से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर शाम तक आयोजन चला जिसके बाद प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेयरमैन गोपाल चौधरी ने कहा कि गुरुकुल ग्लोबल स्कूल का प्रयास रहता है कि विद्यार्थी अच्छे संस्कार ग्रहण करते हुए आधुनिक शिक्षा प्राप्त करें। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाकर यह भी साबित किया कि शिक्षा ग्रहण करने के साथ ही वह अन्य मामलों में भी दूसरों से विशिष्ट हैं। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भाषण, गीत, एकांकी, नृत्य, प्रहसन इत्यादि प्रस्तुत कर सराहना बटोरी। पानी और वृक्ष बचाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी पसंद किया गया। मौके पर जिलेबा देवी, सुरेंद्र चौधरी, सरस्वती देवी, गुलाब चौधरी, सर्वजीत, शांभवी, यश, आरके पांडेय, डाॅ. आदर्श ओझा, इंजमाम अंसारी, कृतिका, भूमि आदि मौजूद रहे। संवाद्
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें