फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मॉक डील करके युवा प्रतिभागियों को समझाया गया

Thu, 23 Jan 2025 07:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नेहरू युवा केंद्र एवं मेरा युवा भारत महाराजगंज के संयुक्त तत्वावधान में शहर के एक मैरिज हाल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक कुमार गुप्ता, एनडीआरएफ टीम के डिप्टी कमांडेंट दीपक मंडल एवं जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार ने कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला। जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि झारखंड, असम, मध्य प्रदेश, बिहार, उड़ीसा के प्रतिभागी प्रतिभागी कर रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य सीमावर्ती जनपद महराजगंज के संस्कृति खानपान रहन-सहन को जानना है। यह कार्यक्रम 26 जनवरी तक निरंतर चलेगा। आपदा प्रबंधन पर मॉक डील करके युवा प्रतिभागियों को समझाया गया। दूसरे सत्र में साइबर सेल महराजगंज उप निरीक्षक अमित यादव ने साइबर संबंधित अपराधों के विषय में युवाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन राज्य प्रशिक्षक राकेश कुमार पटेल ने किया। कार्यक्रम में निवेदिता, खुशबू, सीमा, दीपक, ज्योति, अविनाश, राय, हिरदेश, सोनू मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें