बरगदवा। क्षेत्र के पिपरा गांव के चौराहे के पास स्थित मुन्ना मोबाइल केयर की दुकान से रविवार देर रात चोर दीवार में सेंध काटकर करीब दो लाख के मोबाइल और नकदी उठा ले गए। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में दुकान स्वामी ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
दुकान स्वामी वसिउल्लाह खान निवासी बेलवा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह जब उन्होंने दुकान खोल तो सामान बिखरे पड़े थे और मोबाइल व नकदी गायब थे। सीढ़ी के पास छत के रास्ते दीवार में सेंध काटकर चोर दुकान में घुसे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी खंगाली। थानाध्यक्ष बरगदवा अमित कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद