-18 सितंबर को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी युवती
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती निचलौल क्षेत्र के एक महाविद्यालय में पढ़ने के लिए घर से निकली थी। जो घर नहीं लौटी। वहीं निचलौल पुलिस मुखबिर की सूचना पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे निचलौल बस स्टेशन से युवती को बरामद किया।
थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि 18 सितंबर को कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी निचलौल क्षेत्र के झुलनीपुर नहर मार्ग स्थित एक महाविद्यालय में पढ़ने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इस मामले में युवती के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर लापता युवती को बस स्टेशन के पास से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।