फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस से भटक कर पहुंची महिला को पति से मिलवाया

विज्ञापन
तीन दिन पहले हाथरस से भटक कर महराजगंज के फरेंदा पहुंची महिला व बच्चे को पुलिस ने पति से मिलवाया। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
हाथरस से भटक कर पहुंची महिला को पति से मिलवाया
विज्ञापन

फरेंदा (महराजगंज)। हाथरस जिले से भटक कर फरेंदा पहुंची महिला अर्चना गोस्वामी को पुलिस ने शनिवार को उसके पति नाहर गिरी से मिलवा दिया। तीन दिन पहले महिला अपने बच्चे के साथ कस्बे में आई थी। पिता को देखते ही बेटा दौड़कर उनकी गोद में बैठ गया। पत्नी और बच्चे को देखकर नाहर गिरी की आंखों से आंसू छलक पड़े।
विज्ञापन

बालापट्टी हाथरस निवासी अर्चना गोस्वामी अपने पुत्र चिराग गिरि के साथ पंद्रह दिन पूर्व कहीं जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ता भटकते हुए बृहस्पतिवार को फरेंदा की पावर हाउस कालोनी पहुंच गई। वह बेटे को गोद में लेकर रो रही थी। स्थानीय निवासी बिंद्रावती मौर्या ने महिला और उसके बच्चे को सहारा दिया। तीन दिनों तक देखभाल की। महिला के पास मिले श्रमकार्ड के सहारे लोगों ने उसके पति नाहर गिरि को जानकारी दी। शनिवार को नाहर गिरी फरेंदा पहुंच गए। पुलिस ने पत्नी और बच्चे को पति को सुपुर्द कर दिया। इसके बाद वे घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें