ठूठीबारी। कोतवाली पुलिस ने तीन साल की गुमशुदा बच्ची को एक घंटे में ढूंढ निकाला। सिसवा निवासी अजय कुमार चौहान परिवार और बच्ची अनन्या के साथ ससुराल ठूठीबारी के कालीगंज मोहल्ले में शादी समारोह में आए थे।
साप्ताहिक बाजार में घूमने के लिए बिटिया के साथ निकले और एक दुकान कुछ सामान खरीदने चले गए। इतने में बच्ची कहीं चली गई। उन्होंने घटना की तत्काल सूचना पुलिस को दी। कोतवाल जेपी सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को कस्बे में भेजा गया। मासूम एक मेडिकल स्टोर के पास मिली। पुलिस टीम ने उसे माता-पिता को सौंप दिया। संवाद