फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन माफिया : मारपीट के मामले में सात के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाष चौक पर आपस में भिड़ गए थे खनन माफिया, गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। घुघली के सुभाष चौक पर बृहस्पतिवार को खनन माफिया के दो गुटों में हुई मारपीट में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने छह नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में छापा मार रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र में छोटी गंडक नदी से बालू का अवैध खनन आए दिन होता रहता है। बालू के अवैध खनन पर प्रशासन अंकुश लगाने के लिए छोटी गंडक नदी किनारे छापा डाला जाता है। इसके बावजूद धड़ल्ले से बालू का अवैध धंधा चल रहा है। खनन माफिया नदी से बालू निकलवा कर बेच रहे हैं। इस मामले में कई लोग शामिल हैं। माफिया लगातार बालू खनन करा रहे हैं। बृहस्पतिवार को बालू लदी गाड़ी की सूचना अधिकारियों को देने की बात पर सुभाष चौक पर दो गुटों में मारपीट हो गई थी। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार की थी। इस मामले में पुलिस ने छह नामजद के साथ एक अज्ञात के विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी नीरज राय ने बताया कि सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें