फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दाह संस्कार में गया अधेड़ नदी में स्नान करते समय डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के लोटन रोड़ पर स्थित घोंधी नदी पर दाह संस्कार में आए एक व्यक्ति नहाते समय डूब गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत बड़गो टोला भुड़कुड़हा निवासी मकालू यादव (55) पटटीदारी में मृत व्यक्ति के दाह संस्कार में लोटन पुल स्थित घोंधी नदी पर आए थे। दाह संस्कार होने पर लोग नहा रहे थे। इसी बीच मकालू ने नदी में छलांग लगा दी लेकिन वापस बाहर नहीं आ सके। मौके पर मौजूद लोगों ने काफी खोजने का प्रयास किया लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनका पता नहीं चल सका था। इस संबंध में थानाध्यक्ष कोल्हुई गौरव सिंह ने बताया कि सूचना मिली है तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें