फरेंदा। क्षेत्र के सेमरहनी गांव में बुधवार की सुबह खेत में फसल देखने गए बुजुर्ग पर सांड ने हमला कर दिया। इसमें उन्हें गंभीर चोटें आई। परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के चंदनपुर सेमरहनी निवासी टोडई (65) बुधवार की सुबह खेत में फसल देखने जा रहे थे। घर से कुछ दूर आगे पहुंचे थे कि वहां खड़े सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। इसमें उनको गंभीर चोटें आईं । सूचना पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए । जहां चिकित्सक ने जांच के बाद टोड़ई को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उनकी मौत की खबर परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।