संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। थाना क्षेत्र के बैदौली गांव में सोमवार को खेत देखने निकला एक व्यक्ति तालाब में गिर गया और तालाब डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, बदौली निवासी अंकित से मोबाइल फोन के जरिए सूचना दी कि पिता जहलाद (52) खेत देखने के लिए निकले थे। वह अभी गांव से निकल कुछ दूर सिवान में पहुंचे थे इसी बीच उनका पैर फिसल गया। जिसके बाद वह तालाब में गिर गए। जिस दौरान उनकी डूबने से मौत हो गई।