मुजुरी। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पनियरा थाना क्षेत्र की पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था। तहरीर के मुताबिक, युवक पनियरा थाना क्षेत्र के एक चौराहे पर क्लीनिक चलाता था और युवती नर्स के तौर पर काम करती थी। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। यह सिलसिला दो साल तक चलता रहा। अब वह शादी करने से इन्कार कर रहा है। पनियरा के थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद