महराजगंज। पनियरा नगर पंचायत में स्थित रामकुमार इंटर कॉलेज में बुधवार को एक समारोह आयोजित कर हाईस्कूल व इंटर के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया, जिसमें बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। पुरस्कृत इंटर के छात्रों में अंकिता सिंह, अनुप्रिया गुप्ता, पल्लवी तिवारी, वंदना सिंह, अंकिता प्रजापति व हाईस्कूल के रजत कुमार सिंह, पलक मौर्य, अनिकेत, आकाश गुप्ता, शिप्रा गुप्ता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य विकेंद्र सिंह, दिलीप राय, आद्या गुप्ता, मिथिलेश प्रियंका केदार यादव, हृदेश सिंह मौजूद रहे। संवाद