फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

Thu, 16 May 2024 05:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरैना। क्षेत्र के ग्राम सभा अमोढ़ा में स्थित कंपोजिट विद्यालय में बुधवार को छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी वंशीधर सिंह व विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष अलीशेर ने छात्रों को सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक रिजवानुल्लाह खान ने बताया कि बच्चे राष्ट्रीय आय और योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में अंश 31वां, लीलावती 44वां और रागिनी ने 47वां रैंक हासिल कर विद्यालय व जनपद का नाम रोशन किया है। जनपद में कुल 173 छात्र चयनित हुए हैं, जिसमें घुघली ब्लाॅक से चार छात्र में तीन छात्र कंपोजिट विद्यालय अमोढ़ा के हैं। इनको सरकार की तरफ से कक्षा 9 से 12वीं तक एक हजार प्रति माह छात्रवृत्ति मिलती रहेगी। इस दौरान सहायक अध्यापक बाकिर अब्बास, सुधीर कुमार, छोटेलाल, अखिलेश गुप्ता व अभिभावक शशिलता, निर्मला देवी, विद्या, गीता, संदीप नंदलाल चौधरी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें