महराजगंज। 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की ओर से शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में संदीक्षा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऋचू ठाकुर ने की। इस अवसर पर सैनिक परिवार की महिलाएं एवं बच्चे भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संदीक्षा के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पेंटिंग प्रतियोगिता एवं ग्रीटिंग कार्ड बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गईं। कार्यक्रम में 80 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही, सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों, पेंटिंग व ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस दौरान 22वीं वाहिनी की डॉ. बी. विष्णु प्रियंका सहायक कमांडेंट (चिकित्सा) भी उपस्थित रहीं। संवाद