फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित

Mon, 29 May 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
सिसवा के ग्राम हरपुर पकड़ी मे आयोजित प्रजापति मेधावी सम्मान समरोह मे छात्रा को मेडल और प्रशस्ति
विज्ञापन
प्रजापति समाज की ओर से आयोजित हुआ सम्मान समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिसवा बाजार। क्षेत्र ग्राम हरपुरपकड़ी के लिटिल स्टार एकेडमी विद्यालय में रविवार को प्रजापति समाज की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि काशी विश्वविद्यालय बनारस के पूर्व प्रोफेसर डॉ. बलराम प्रजापति व विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के अध्यक्ष अनिल प्रजापति ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
हाईस्कूल की परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रा महिमा प्रजापति, निशा प्रजापति, सोनी प्रजापति, बबिता, विवेक, सोनी, अर्पिता, अभिजीत कुमार, काजल, गीता, प्रियंका, राजमनी, विपिन, रागिनी, ममता, करीना, अर्चना, श्याम कुमार, रुचि, सत्येंद्र प्रजापति को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इंटर की परीक्षा में उत्तीर्ण गौरव, प्रतिमा, मुकेश, मनीष, शिवांगी, आयुष, साधना, रुमा, रिशु आस्था, साधना, अनुराधा, खुशबु, नीतू, अनिता, लाडली, शीतल प्रजापति सहित अन्य विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. बलराम प्रजापति ने कहा कि ऐसे आयोजन से पिछड़े समाज का उत्थान होगा।
विज्ञापन

आयोजक मंडल के पवन प्रजापति ने अतिथियों का आभार जताया। संचालन स्वेक्षा मद्धेशिया ने किया। इस दौरान विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति, हरिलाल प्रजापति, मनोज प्रजापति, अजीत प्रजापति, डॉ. राजकुमार प्रजापति, वकील प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें