फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पारा <bha>@</bha> 44 डिग्री...अभी तीन दिन तक राहत की उम्मीद नहीं

Fri, 14 Jun 2024 04:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री रहा। तेज धूप के चलते दोपहर बाद सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। अभी तीन तीनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिन में अधिकतम तापमान 44 डिग्री पहुंचा तो सूरज आग बरसाने लगा। 46 डिग्री गर्मी का अहसास हुआ। घरों से बाहर निकलना भी लोगों के लिए मुश्किल हो गया। गर्म हवाएं भी तन को झुलसाती रहीं। दिनभर लोग गर्मी से परेशान नजर आए। शहर की सड़कों और बाजारों में भी गर्मी का असर दिखाई दिया। दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा।
मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी तीन दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं है। अगले सप्ताह बारिश की संभावना है। विस्मिल नगर निवासी रामप्रकाश ने बताया कि गर्मी बढ़ने से सेहत संबंधी समस्या हो रही है। धूप से आने पर चक्कर जैसा महसूस हो रहा है। पानी पीने के बाद भी गला सूख रहा है। बस स्टेशन पर मिले रामप्रीत विश्वकर्मा ने बताया कि बसों का इंतजार करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि अगले सप्ताह से बारिश की संभावना है। अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट की उम्मीद नहीं है।

विद्युत उपकरण भी हो रहे हैं गर्म

तेज गर्मी में विद्युत उपकरण भी गर्म हो रहे हैं। 33 केवीए से लेकर 11 केवीए ट्रांसफाॅर्मर तक ओवरलोडिंग के कारण गर्म हो जा रहे हैं। तापमान बढ़ने से बिजली आपूर्ति दिन में कई बार ठप हो जा रही है। दिन में लगातार ट्रिपिंग जारी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें