फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ट्रेन से कटकर विक्षिप्त युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खंड पर गुरली रामगढ़वा स्टेशन के समीप सबया रेलवे क्रॉसिंग के पास खेत से लौट रही युवती की रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन से कटकर मौत हो गई। कोठीभार थानांतर्गत सिसवा नगर पालिका के सबया दक्षिण टोला निवासी विनोद गुप्ता की पुत्री खुशबू (17) मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। वह सुबह घर से खेत गई थी। घर वापसी के समय वह रेल लाइन को पार कर रही थी तभी सिसवा के तरफ से आ रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोठीभार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि युवती मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। ट्रेन से टकराने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें