फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम रोकने के लिए अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
काम रोकने के लिए अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत आनंदनगर में बने संवाद संगठन के प्रतिनिधियों ने धन का दुरुपयोग रोकने की मांग की
महराजगंज। नगर पंचायत आनंदनगर में बने संवाद संगठन के प्रतिनिधियों ने बृहस्पतिवार को अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड को ज्ञापन देकर सड़क निर्माण रोकने की मांग की।
संगठन के संयोजक जयप्रकाश लाल ने कहा कि नगर पंचायत आनंदनगर के लिए कुछ दिन पूर्व पंडित दीनदयाल नगरीय योजना के तहत नगर के मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण व उच्चीकरण के लिए लगभग छह करोड़ रुपये जारी हुए हैं। आरोप लगाया कि निकाय ने न सिर्फ दो साल पूर्व कराई गई इंटरलाकिंग को उखाड़ दिया, बल्कि नाम मात्र की गिट्टी डालते हुए लगभग 4.18 करोड़ रुपये के दुरुपयोग की कोशिश की जा रही है। विजय सिंह एडवोकेट ने तत्काल प्रभाव से काम रोकने तथा उसकी जांच कराने की मांग की। इस दौरान डॉ. रामनरयन चौरसिया, रवि श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार मूल्य के आधार पर हो मुआवजे का भुगतान
संवाद संगठन के प्रतिनिधियों के नेतृत्व में ग्राम पैसिया ललाइन के ग्रामीणों ने अपर जिलाधिकारी से मुलाकात की तथा राष्ट्रीय राजमार्ग 24 के चौड़ीकरण व उन्नयन के लिए किसानों की ली गई भूमि का बाजार मूल्य को ध्यान में रखते हुए मुआवजा देने की मांग की। यह भी कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो वे ग्रामीणों के साथ भूख हड़ताल व जनांदोलन के लिए बाध्य होंगे। एडीएम से मिलने के दौरान बलिराज यादव, लियाकत, वियवनाथ, शंभू, दशरथ, लीलावती समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें