महराजगंज। विशुनपुर अदरौना गांव के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने गांव में चल रहे सड़क निर्माण के विवाद को खत्म कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में कई महीनों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है, जिसके कारण तनाव की स्थिति बनी हुई है। बताया कि गांव में सीसी रोड का निर्माण कार्य प्रगति पर है लेकिन एक व्यक्ति द्वारा सड़क के कुछ हिस्से पर निर्माण कार्य रोक दिया गया है।