फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खुले में मांस की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर सौंपा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। हिंदू रक्षा दल के विधानसभा अध्यक्ष सत्यम सोनी ने शनिवार को अपने समर्थकों के साथ तहसील पहुंच एसडीएम कुणाल को मांगपत्र सौंपा और खुले में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। अध्यक्ष सत्यम सोनी, अमन कसौधन, नीरज यादव, अभय जायसवाल आदि संगठन के सदस्यों का कहना था कि सावन हिंदू धर्म का सबसे पवित्र माह माना जाता है। इसमें साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है। नेपाल एवं आसपास से आने वाले कांवरियों का जत्था कस्बा होते हुए नौतनवा रेलवे स्टेशन से अपने गंतव्य को रवाना होता है। ऐसे में खुले में मांस-मछली की बिक्री से श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही हिंदू धर्म की धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं। आरोप है कि इससे पहले भी शिकायत की गई, लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया। एसडीएम कुणाल का कहना है कि पत्र प्राप्त हुआ है। नगर पालिका एवं पुलिस के जिम्मेदारों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें