फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शिक्षकों के समायोजन की खामियां दूर करने के लिए दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में बीएसए को ज्ञापन सौंपकर समायोजन की खामियों को दूर करने की मांग की।
विज्ञापन

महासंघ के जिलाध्यक्ष ऋषिकेश गुप्ता ने ज्ञापन के माध्यम से कहा समायोजन में कहीं शिक्षामित्रों को जोड़कर तो कहीं उन्हें छोड़कर समायोजन की सूची बनायी गई है। समायोजन में शिक्षकों को दूर-दूर के विद्यालय आवंटित कर दिए गए हैं जबकि उसी न्याय पंचायत में विद्यालय रिक्त थे। महासंघ के जिला मंत्री अभय कुमार दुबे ने कहा कि शिक्षकों का लंबित चयन वेतनमान अतिशीघ्र स्वीकृत किया जाए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी समस्याओं को निस्तारित करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में जिला संयुक्त मंत्री राम सूरत ,जिला उपाध्यक्ष राकेश अग्रहरि, राजीव कुंमार, अखिलेश सिंह, राणा तबस्सुम, सुशीला यादव, मकसूद अहमद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें