फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कल लगेगा कोविड वैक्सीनेशन का मेगा शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कल लगेगा कोविड वैक्सीनेशन का मेगा शिविर
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में 29 सितंबर को मेगा कैंप लगेगा, जिससे कोविड वैक्सीनेशन से वंचित लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा। इस दिन कुल 37,000 वैक्सीन लगाने के लिए लक्ष्य है। इसके लिए जिले में 190 केंद्र बनाए गए हैं।
जिले में सदर सीएचसी स्तर से 4,000 टीके लगाए जाएंगे। वहीं, धानी, मिठौरा, निचलौल, सिसवां, घुघली, परतावल, पनियरा, फरेंदा, बहदूरी, लक्ष्मीपुर, रतनपुर में तीन तीन हजार टीका लगवाने के लिए लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि सभी सीएचसी अधीक्षक को 29 सितंबर को लगने वाले मेगा कैंप के लिए लक्ष्य दे दिया गया है। 14 सीएचसी, 34 पीएचसी, 70 आरोग्य केंद्र के अलावा 72 गांवों में टीकाकरण के लिए टीम तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें