फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडिया समाज के बीच समन्वय स्थापित करने में सहायक : प्रो. शफीक

विज्ञापन
एलबीएस कालेज में संगोष्ठी को संबो​धित करते प्रो. शकीक अहमद
विज्ञापन
-एलबीएस पीजी काॅलेज में मीडिया व समाज पर संगोष्ठी आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पीजी काॅलेज आनंदनगर समाजशास्त्र विषय की तरफ से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें समाज और मीडिया विषय पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जामिया इस्लामिया विश्वविद्यालय नई दिल्ली के समाजशास्त्र विभाग के प्रोफेसर शफीक अहमद रहे।
मुख्य अतिथि ने कहा कि आज मीडिया बड़े विश्वव्यापी उद्योग का रूप ले चुका है। कोई उद्योग बड़ा विश्वव्यापी होता है तो निश्चित ही उसके सरोकार और हित भी विश्वव्यापी हो जाती है। उसमें लगी उपग्रह, उच्च प्रौद्योगिकी इतनी महंगी है कि सामान्य आदमी की पहुंच के बाहर है। मीडिया हमारे समाज एवं संस्कृति में पूरी तरह से जड़ें जमा चुका है। मीडिया का प्रभाव समाज पर अधिक पड़ता है। समाज की अच्छाइयों व बुराइयों का प्रचार-प्रसार भी मीडिया के माध्यम से होता हैं। मीडिया भाषा और लोगों के बीच एक समन्वय का भी कार्य करता है।
विज्ञापन

प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट ने कहा कि मीडिया समाज को गुलाम बना रहा है, हम लोगों को इससे बचना चाहिए। प्राचार्य डॉ. राम पांडेय ने कहा कि मीडिया का प्रभाव बड़े महानगरीय चमकते शहरों में एकांकी जीवन का एक प्रमुख आधार बनता जा रहा है। यह लोगों के अकेलेपन के बीच समन्वय का कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। संचालन डॉ. प्रवीण कुमार मिश्र ने किया। इस दौरान प्रो. किरन सिंह, डॉ. अखिलेश मिश्रा, डॉ. उमाशंकर शुक्ला, डॉ. तृप्ति त्रिपाठी, डॉ. शिव प्रताप सिंह, डॉ. सौरभ सिंह परिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें