पं.दीनदयाल इंटर काॉलेज में हाईस्कूल के परीक्षाथीऱ्र्थी ।
महराजगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की मंगलवार को हुए हाईस्कूल गणित विषय की परीक्षा में आए कुछ सवालों ने विद्यार्थियों को उलझाने का कार्य किया। विद्यार्थियों से सवालों को लेकर बातचीत की गई तो उन्होंने भी अपने विचार बेहिचक साझा किया।
बोर्ड परीक्षा में गणित, अंग्रेजी व विज्ञान विषय को कठिन विषय के रूप में माना जाता है। ऐसे में इन विषयों को लेेकर परीक्षार्थियों की ओर से विशेष तैयारी व सतर्कता बरती जाती है। मंगलवार की पहली पाली में हाईस्कूल गणित का प्रश्नपत्र था, ऐसे में विद्यार्थियों को गणित के कुछ सवालों में परेशानी भी उठानी पड़ी। महराजगंज इंटर कॉलेज केंद्र पर पंजीकृत 229 परीक्षार्थियों में से चार छात्र-छात्राओं से प्रश्नपत्र के संबंध में बात की गई तो उन्होंने कुछ इस प्रकार अपनी प्रतिक्रिया दी।
-
गणित विषय को लेकर अधिक चिंता थी। दीर्घ उत्तरीय में 23 नंबर पर पूछे गए समीकरण हल करने संबंधी सवाल को हल करने में काफी समय लगा। कुल मिला कर प्रश्न पत्र अच्छा हुआ है।
करन, छात्र
लघु उत्तरीय में समांतर माध्यम व दीर्घ उत्तरीय मेें मीनार की ऊंचाई से संबंधित सवाल ने काफी उलझाया। इसके अतिरिक्त अन्य प्रश्नपत्र बेहतर रहा तथा उसे बेहतर ढंग से हल भी किया गया है।
तौरंगजेब, छात्र
-
लघु उत्तरीय में आए समांतर माध्यम के प्रश्न ने अधिकांश परीक्षार्थियों के साथ-साथ उसकी भी समस्याओंं को बढ़ाने का कार्य किया। उसे छोड़ कर शेष प्रश्नों के जवाब को बेहतर ढंग से देने का प्रयास किया गया।
अनामिका, छात्रा
दीर्घ उत्तरीय में प्रश्न नंबर 24 पर आए चिड़िया के उड़ने की चाल से संबंधित प्रश्न को हल करने में काफी समय लगा। प्रश्नपत्र को अच्छे ढंग से हल करने की कोशिश की गई। प्रयास रहा कि कोई प्रश्न न छूटे।
साधना, छात्रा