फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पांच विधानसभाओं में सामूहिक विवाह आज

Mon, 04 Mar 2024 05:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आज पांच विधान सभाओं में गरीब कन्याओं की शादी होगी। इसके लिए नोडल अधिकारी/ सहायक नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। जिलाधिकारी अनुनय कुमार झा ने बताया कि सदर महालक्ष्मी लॉन में सामूहिक विवाह के लिए नोडल अधिकारी अतुल कुमार खंड विकास अधिकारी सदर को नियुक्त किया गया है। विकास खंड परतावल के लिए अमरनाथ पांडेय विकास खंड अधिकारी परतावल को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। विकास खंड निचलौल में शमा सिंह खंड विकास अधिकारी निचलौल व नौतनवा में विकास खंड परिसर लक्ष्मीपुर के लिए नोडल अधिकारी अमित मिश्रा खंड विकास अधिकारी लक्ष्मीपुर को नामित किया गया है। विधानसभा फरेंदा के सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज परिसर में सामूहिक विवाह के लिए कृष्णकांत शुक्ल, खंड विकास अधिकारी फरेंदा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें