महराजगंज। समाज कल्याण विभाग को सामूहिक विवाह समारोह कराने के लिए शासन स एक करोड़ 27 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी शंकरलाल ने बताया कि 251 लाभार्थियों को सामूहिक विवाह का लाभ दिलाने के लिए धनराशि प्राप्त हुई है। निकाय चुनाव के बाद शादी की तिथि निर्धारित कर सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। संवाद