फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन

बरगदवा (महराजगंज)। थाना क्षेत्र एक गांव में शनिवार शाम एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ एक व्यक्ति ने जंगल में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। साथ में खेल रहे बच्चों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया। लेकिन वह मौके से फरार हो गया। बरगदवा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की शाम बागीचे में खेल रही एक पांच वर्ष की बालिका को एक व्यक्ति ने बहला फुसलाकर गांव से सटे जंगल में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। आरोपी जब बच्ची को लेकर नजदीक के जंगल में चला गया तो इसकी सूचना साथ में खेल रहे अन्य बच्चों ने परिजनों को दी। परिजन बच्ची को ढूंढते हुए जंगल में पहुंचे। थानाध्यक्ष बरगदवा यदुनंदन यादव ने बताया कि आरोपी व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। उसे जल्दी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें