फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले युवती बन गयी मां, प्रेमी युवक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवां। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को वहां के युवक ने शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाया। इसके बाद युवती गर्भवती हो गई और एक बच्ची को जन्म दिया। वहीं युवक अब फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। बताया गया कि क्षेत्र के एक गांव का युवक का गांव के ही एक युवती से छुप छुप कर मिलता था। युवक ने युवती को शादी करने का झांसा देकर उसके साथ अवैध संबंध बनाता रहा, जिससे युवती गर्भवती हो गई। कुछ माह पूर्व उसने एक बच्ची को जन्म दिया। बताया गया कि बच्ची की तबीयत खराब हो गई, जिसकी इलाज के दौरान एक अस्पताल में दो दिन पूर्व मौत हो गई। जब युवती युवक पर शादी करने का दबाव बनाने लगी तो युवक शादी करने से इंकार कर दिया और युवती को मारने पीटने के बाद फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक परमा शंकर यादव ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाने, मोबाइल पर धमकी देने तथा मारने पीटने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें