करंट के झटके से विवाहिता की मौत
सिंदुरिया/मिठौरा (महराजगंज)। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुरमीर निवासी विवाहिता की करंट के झटके से मौत हो गईं।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुरमीर निवासी मनीषा (21) शनिवार की शाम को पंखे का प्लग बिजली बोर्ड में लगाते समय करंट की चपेट में आ गई,जिससे घटनास्थल पर मौत हो गई। घर के अंदर तेज आवाज के साथ कुछ गिरने की आवाज पर पहुंचे परिजनों ने देखा मनीषा पंखे का तार पकड़े हुए मृत है। मनीषा की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व रामपुरमीर निवासी रघुवर के साथ हुई थी जिससे छह माह की एक पुत्र भी है।अचानक हुए मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कार्यवाहक थाना प्रभारी सिंदुरिया तरुण शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।