भिटौली। घुघुली थाना क्षेत्र के पकड़ी बिशुनपुर में मंगलवार सुबह विवाहिता का फंदे से लटका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, घुघली थाना क्षेत्र के पकड़ी बिशुनपुर निवासिनी पूनम 32 मंगलवार रात खाना खाकर के अपने कमरे में सो गई। सुबह उसका पति नंदू काम करने चला गया। उसका दस वर्षीय पुत्र शिवम ने अपने पिता को सूचना दिया की मम्मी फंदे से लटकी हुई है। घुघली पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर शव को नीचे उतरवाया। मौके पर घुघुली पुलिस भी पहुंच कर घटना की जानकारी लेने में जुट गई। विवाहिता के तीन पुत्र हैं। पति मजदूरी करता है। मृतका के घर पर केवल पूनम की सास एवं अजिया सास ससुर रहते हैं। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंचकर घटना की जानकारी में जुटी है। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह के अनुसार तहरीर नहीं मिली है। संवाद