फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मारने-पीटने से घायल विवाहिता की मौत, पति पर आरोप

विज्ञापन
मारने-पीटने से घायल विवाहिता की मौत, पति पर आरोप
विज्ञापन
चिउटहा। कोठीभार थाना क्षेत्र के पंडितपुर में विवाहित को उसके पति पर मारपीट कर घायल करने का आरोप है। घायल विवाहिता की गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में मौत हो गई। उसकी मां ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

कोठीभार थाना क्षेत्र के गंगौली निवासी संचिता बताया कि उनकी 22 वर्षीया बेटी सुनैना की शादी कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्रामसभा पंडितपुर निवासी जयहिंद के साथ हुई थी। 9 नंबर को पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोपी है कि जयहिंद ने बेटी को काफी मारा-पीटा और मेरी बड़ी बेटी रिंकी के घर छोड़कर चला गया। काफी चोट लगने के कारण सुनैना की हालत गंभीर हो गई। इलाज के दौरान बीती रात बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में बेटी की मौत हो गई। थानाध्यक्ष सिंदुरिया मनीषा सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें