फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नौ माह बाद ही टूट गई शादी, पति समेत चार पर केस

Sat, 09 Mar 2024 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के मटरा निवासी एक नवविवाहिता की नौ माह बाद ही शादी टूट गई है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर परिजनों पर मारपीट और दहेज की मांग करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने शुक्रवार को पति सहित चार के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक, मटरा निवासी पूजा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी शादी नौ माह पहले गांव के ही प्रताप के साथ मंदिर में हुई थी। शादी के बाद से कुछ दिनों तक ससुराल में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन उसके बाद पति दूसरी लड़कियों के साथ घूमने लगा। विरोध करने पर पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर दहेज की मांग करते हुए उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति प्रताप, मनीषा, विश्वनाथ और विंदा के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें