फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मान्यवर कांशीराम महिला पीजी कॉलेज सह शिक्षा में परिवर्तित

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा स्थित गांगी बाजार सौरहा महिला मान्यवर कांशीराम गौतमबुद्ध महिला पीजी कॉलेज को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने सह शिक्षा में परिवर्तित कर दिया है। वर्तमान शिक्षा सत्र से इसमें लड़कियों के साथ-साथ लड़कों को भी प्रवेश मिलेगा। प्रबंधक देवीलाल चौधरी ने बताया कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने क्षेत्रीय जनता व प्रबंध समिति के अनुरोध पर जनहित व शिक्षा हित में उक्त महिला महाविद्यालय को सह शिक्षा में परिवर्तित कर दिया है। सह शिक्षा में परिवर्तित होने के बाद छात्र और छात्राओं का बीए, बीएससी, बीकाम तथा एमए, एमएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश शुरू हो गया है। महाविद्यालय के सह शिक्षा में परिवर्तित होने से विकेंद्र सिंह, ओपी सिंह, हृदय नाथ यादव, मनोज कुमार वर्मा, होशिला शर्मा समेत तमाम लोगों ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें