फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मेरठ जाएगा खाद का नमूना, तय होगी कार्रवाई

Sat, 27 Jul 2024 04:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला कृषि विभाग उर्वरक का अवैध कारोबार करने वालों पर कार्रवाई के मूड में आ चुका है। बृहस्पतिवार को नौतनवां ब्लाॅक से खाद की दुकानों के नमूने लिए गए थे। जिसमें 5 नमूने संदिग्ध पाए गये हैं। नमूनों की जांच अब मेरठ प्रयोगशाला में होगी, जिसके बाद संबंधित पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला कृषि विभाग को सूचना मिली थी कि बार्डर क्षेत्र के कुछ दुकानदार मिलावटी उर्वरक तैयार कर पंजीकृत खाद की बोरियों में भरवा रहे हैं। इन बोरियों को वह सिर्फ भारतीय किसानों में ही नहीं नेपाल के मधेसी जिलों तक पहुंचा रहे हैं। सूचना के बाद विभाग ने विभिन्न दुकानों से खाद के नमूने लिए। इसके बाद पांच नमूने जिले की मृदा प्रयोगशाला में संदिग्ध पाए गए। इनकी जांच अब मेरठ के विभागीय प्रयोगशाला में होगी। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। बिना पंजीयन के खाद बनाने व बिक्री करने के मामले की अंदरूनी जांच हो रही है।
बृहस्पतिवार को कृषि टीम ने नौतनवां ब्लाक से 10 उर्वरक के नमूने लिए थे। पांच नमूने संदिग्ध मिले हैं जिन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है। उर्वरक गलत तरीके से पैक करवाकर बिक्री की सूचना मिली है जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेंद्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें