फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: यौन शोषण के मामले में वांछित को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के मामले में वांछित अभियुक्त को मंगलवार की दोपहर कस्बा स्थित बाईपास से हिरासत में लेकर न्यायालय चालान कर दिया। जानकारी के मुताबिक, एक युवती ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि एक युवक से उसकी करीब छह माह पूर्व सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। इसके बाद शादी का झांसा देकर उक्त युवक ने अलग-अलग जगह युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि बाद में युवक शादी से मुकर गया। पुलिस तहरीर के आधार पर युवक के विरुद्ध शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी हुई थी। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि हिरासत में लिए गए कृष्णा सिंह निवासी सिसहनिया उर्फ शीशमहल थाना परसामलिक का दर्ज मामले में न्यायालय चालान किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें