धानी बाजार। राप्ती नदी पुल से मंगलवार को एक शख्स ने नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने देखकर शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। बेहोशी की हालत में उसे नदी से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार संतकबीरनगर जिले के धर्मसिंहवा निवासी सिद्धनाथ चौधरी (50) मंगलवार की सुबह 10 बजे बाइक से बिना बताए घर से निकले। 11 बजे वह धानी बाजार स्थित राप्ती नदी के पुल पर बाइक खड़ी कर नदी में छलांग कूद गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें बेहोशी हालत में नदी से बाहर निकाला। बृजमनगंज के थानेदार संजय मिश्र ने बताया कि पारिवारिक कलह से परेशान होकर एक व्यक्ति ने नदी में छलांग लगी दी। धर्मसिंघवा थाने के माध्यम से परिजनों को सूचना दी गई है। संवाद