पनियरा। ग्राम पंचायत तेंदुअहिया निवासी पूरन (60) मंगलवार की सुबह बैंक से पैसा निकालकर घर जा रहे थे, तभी एक शातिर ने झांसा देकर उनसे दस हजार रुपये लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने मामले की ऑनलाइन शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज निकाल कर वारदात की जांच पड़ताल कर रही है। शिकायत के अनुसार पूरन मंगलवार को ग्रामीण बैंक मौलागंज शाखा से पैसा निकालने सुबह दस बजे पहुंचे। उन्होंने बैंक से 25 हजार रुपये निकाले और घर जाने लगे। तभी एक व्यक्ति बाइक से आया और कहा कि मैं आप की ससुराल का हूं। चलिए आपको बाइक से घर छोड़ देता हूं।