फरेंदा। थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में शनिवार की रात छत से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। फरेंदा थाना क्षेत्र के हरपुर निवासी रामकेश यादव (48) शनिवार की रात छत पर सोए थे। रात में करीब 11:00 बजे किसी काम से जा रहे थे कि अनियंत्रित होकर नीचे गिर गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।