फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का पेड में फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

चौक बाजार (महराजगंज)। क्षेत्र के एक गांव में रविवार को युवक का पेड़ में शर्ट के फंदे से लटका हुआ शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी चौक बाजार पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार दिनेश (26) का चौक थाना क्षेत्र के एक गांव की दो बच्चों की मां से प्रेम प्रसंग था। चार दिन पहले वह अपनी प्रेमिका को साथ लेकर फरार हो गया था। जब युवक के परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो क्षेत्र के एक गांव में दोनों का पता लगा। जानकारी होते ही युवक की मां शनिवार को वहां पहुंची, जहां महिला के एक रिश्तेदार के पास दोनों रह रहे थे। युवक मां को देखकर मौके से फरार हो गया। उसकी मां महिला को पकड़कर अपने घर ले गई और उसके परिजनों को सौंप दी। रविवार को गांव से पश्चिम तरफ जंगल में दिनेश का शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने आधार कार्ड के जरिए इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मृत युवक के परिजन मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की पुष्टि की। मृतक के पास से एक मोबाइल फोन, आधार कार्ड, दो मोबाइल नंबर लिखा एक कागज का टुकड़ा मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें