निचलौल। दहेज हत्या के मामले में निचलौल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, तीनों पर विवाहिता को दहेज की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मटरा धमऊर निवासी अफरोज, गुलशन और शाहजहां को गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर अमड़ी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ निचलौल थाने में धारा 80 (2), 85, 238 बी, 352 बीएनएस और 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।