सदस्यता अभियान के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी।
- फोटो : MAHARAJGANJ
सदस्यता अभियान के पोस्टर का विमोचन
महराजगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गोरक्षप्रांत के प्रांत मंत्री सौरभ गौड़ का सक्सेना चौक पर स्वागत किया। लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में सदस्यता को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए सदस्यता अभियान के पोस्टर का विमोचन किया गया। जिला संयोजक प्रतीक मिश्रा, जिला संगठन मंत्री संदीप स्वरूप, विभाग संयोजक अवधूतेश्वर द्विवेदी, आदित्य पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद