फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पनियरा जंगल में मिला नर कंकाल

Wed, 10 Jan 2024 08:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के गोरखपुर वन प्रभाग के बाकी रेंज जंगल में पनियरा परतावल मार्ग पर बुधवार को नरकंकाल मिला। मौके पर कीटनाशक व देशी शराब की शीशी भी मिली। कंकाल आसमानी रंग का कुर्ता व सफेद पायजामा व पहने हुए था। बगल में शाल व हवाई चप्पल पड़ी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सदर आभा सिंह ने भी मौके पहुंच कर जांच की। इस संबंध में थानाध्यक्ष निर्भय कुमार सिंह ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें